फोटो -12कैप्सन- बैठक में उपस्थित आयोग की सदस्य व अन्य.आयोग की सदस्य ने शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठकप्रतिनिधि, सुपौलसमाहरणालय में गुरुवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ललिता जायसवाल की अध्यक्षता में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य एवं बीइओ की बैठक हुई. बैठक में वंचित एवं अभिवंचित बच्चों के नामांकन पर विमर्श किया गया. श्रीमती जायसवाल ने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक वंचित एवं अभिवंचित बच्चों के नामांकन में अभिरुचि नहीं लेते हैं, वैसे प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सालाना 60 हजार रुपये से कम आय स्रोत वाले अभिभावकों के बच्चों का नामांकन किया जाना है. इसके अलावा अभिवंचित बच्चों का भी शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीइओ को नामांकन के लिए फॉर्म उपलब्ध कराने एवं नामांकित बच्चों की सूची अप्रैल तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक से अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया. बैठक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुशील कुमार, डीइओ मो जाहिद हुसैन, सीएस डॉ यूएस मधुप, भगवानजी पाठक आदि उपस्थित थे.
बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन का निर्देश
फोटो -12कैप्सन- बैठक में उपस्थित आयोग की सदस्य व अन्य.आयोग की सदस्य ने शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठकप्रतिनिधि, सुपौलसमाहरणालय में गुरुवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ललिता जायसवाल की अध्यक्षता में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य एवं बीइओ की बैठक हुई. बैठक में वंचित एवं अभिवंचित बच्चों के नामांकन […]
