सेवानिवृत्त कर्मियों की बैठक 25 को

सुपौल. भारत सेवक समाज महाविद्यालय इकाई संघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र खां ने बीएनएमयू मधेपुरा के अधीनस्थ सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारियों से 25 को 12 बजे दिन में विश्वविद्यालय पहुंचने की अपील की है. श्री खां ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारी संघ […]

सुपौल. भारत सेवक समाज महाविद्यालय इकाई संघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र खां ने बीएनएमयू मधेपुरा के अधीनस्थ सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारियों से 25 को 12 बजे दिन में विश्वविद्यालय पहुंचने की अपील की है. श्री खां ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का गठन किया जायेगा. उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद लेखा-जोखा से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है. महंगाई भत्ता की किस्त का भुगतान, पेंशन का पूर्ण भुगतान आदि समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकेतर कर्मचारियों को अपने मौलिक अधिकार की प्राप्ति के लिए सजग होना पड़ेगा. इसलिए शिक्षकेतर कर्मियों के संघ की आवश्यकता प्रतीत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >