प्रतिनिधि, सुपौल जय मां दश महाविद्या फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का आयोजन 22 से सदर प्रखंड अंतर्गत गढ़ बरुआरी स्थित तेजेंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में होगा. उद्घाटन कोसी प्रमंडल के डीआइजी एनपी सिंह करेंगे. दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में होने वाले इस फुटबॉल टूर्नामेंट में राज्य एवं अन्य प्रदेशों की प्रमुख टीमें भाग लेंगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष राधा कांत झा, सचिव नंद लाल सिंह एवं संयोजक सुनील कुमार यादव ने बताया कि 29 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी. इनमें रानीगंज बंगाल, जीआरपी पटना, गया फुटबॉल क्लब, पटना पुलिस, मधुबनी फुटबॉल क्लब, पूर्णिया फुटबॉल क्लब, आर्मी ब्वायज दानापुर एवं जमालपुर रेल टीम शामिल हैं. टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक दिन मैच अपराह्न 02 बजे से शुरू होगा. निर्णायक बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के रेफरी होंगे. लंबे अरसे के बाद जिले में बड़े स्तर पर होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.
दश महाविद्या फुटबॉल टुर्नामेंट 22 से
प्रतिनिधि, सुपौल जय मां दश महाविद्या फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का आयोजन 22 से सदर प्रखंड अंतर्गत गढ़ बरुआरी स्थित तेजेंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में होगा. उद्घाटन कोसी प्रमंडल के डीआइजी एनपी सिंह करेंगे. दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में होने वाले इस फुटबॉल टूर्नामेंट में राज्य एवं अन्य प्रदेशों की प्रमुख टीमें […]
