320 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त, तस्कर फरार

विशेष समकालीन अभियान के तहत वीरपुर थाने की पुलिस ने 320 बोतल शराब जब्त की है. जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया

वीरपुर.

विशेष समकालीन अभियान के तहत वीरपुर थाने की पुलिस ने 320 बोतल शराब जब्त की है. जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया. वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमृत चौक के पूरब भारत गैस गोदाम के समीप से शराब की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. पेट्रोलिंग पार्टी जैसे ही सूचना मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस जब तक उक्त स्थल पर पहुंची एक बाइक सवार शराब छोड़कर और अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया. बरामद सामान को थाना लाया गया और बारी में रखी गयी शराब की गिनती किये जाने पर बोरी में 200 बोतल दिलवाले ब्रांड की नेपाली देसी शराब और 120 बोतल उमंगा ब्रांड की शराब बरामद की गयी. पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >