वाहन चेकिंग अभियान में 27 हजार वसूला गया जुर्माना

थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर सीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के पास एनएच 327 ए पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 27 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. वाहन चेकिंग अभियान में कार, बाइक सहित अन्य वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई और वाहनों की कागजात की जांच की गई. थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कार, बाइक सहित अन्य वाहनों की जांच की जा रही है. बताया कि शुक्रवार को भी दर्जनों बाइक और कार सहित अन्य वाहनों की जांच की गई. वाहन चेकिंग अभियान में 27 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया. मौके पर एसआई वर्षा कुमारी, एएसआई जेपी सिंह, मनु कुमार, पंचायत रोजगार सेवक देवेंद्र भारती सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >