वीरपुर में छठ महापर्व को लेकर बनेंगे 17 घाट

मुख्य पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में धूमधाम से आस्था के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा

वीरपुर. सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों को चिन्हित कर लिया गया है. मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने नगर क्षेत्र के हहिया धार स्थित छठ घट का निरीक्षण किया और घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया. जानकारी अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस साल भी नगर क्षेत्र में 17 घाटों के निर्माण किया जाना है. मुख्य पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में धूमधाम से आस्था के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा. इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. पूर्व से चिन्हित छठ घाटों की सफाई की जा रही है. पर्व त्यौहार के दौरान नगर क्षेत्र के सभी गली मोहल्लों के साथ-साथ छठ घाटों की सफाई की जा रही है. किसी भी नगरवासियों को कोई परेशानी नहीं होगी. छठ घाट पर आगे और भी कार्य किए जाने हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >