कटैया-निर्मली.
नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पिपरा पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने बसहा वार्ड नंबर 4 निवासी कुन्दन कुमार के गौशाला से 160 पीस प्रतिबंधित नशे की सूई बरामद किया. पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.इंजेक्शन जब्त को पुलिस रखी है सबूत के तौर पर
थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुन्दन कुमार गौशाला की आड़ में नशे का इंजेक्शन की तस्करी कर रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस बल ने गौशाला पर दबिश दी. तलाशी के दौरान पुलिस ने एक प्लास्टिक के थैले में रखी 160 पीस नशे की सूई बरामद की. अनुमान है कि इन इंजेक्शनों का उपयोग नशे के इंजेक्शन के लिए किया जाता था. जैसे ही पुलिस गौशाला के पास पहुंची, कुन्दन कुमार भाग निकला. पुलिस ने मौके से नशे का इंजेक्शन जब्त कर उसे साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया.
थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कुन्दन कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कहा कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.