सुपौल. जिले के 181 पैक्स में से 146 पैक्स एवं 11 व्यापार मंडल में से 09 व्यापार मंडल को इस वर्ष सरकारी दर पर गेहूं खरीद का केंद्र बनाया गया है. गेहूं खरीद के लिये जिले का न्यूनतम लक्ष्य 09 हजार 127 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जबकि प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रूपये निर्धारित किया गया है. हालांकि बाजार भाव एमएसपी से 100 रूपये अधिक है. लिहाजा सरकार के घोषित एमएसपी में किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं. जिसका नतीजा है कि 15 मार्च 2024 से खोले गये केंद्र पर अब तक एक किसान से 2.5 एमटी गेहूं की खरीद की गयी है. गेहूं की खरीद 15 जून 2024 तक क्रय केंद्र पर किया जायेगा.
सरकारी दर पर गेहूं खरीद के लिये खोले गये 155 केंद्र
सरकारी दर पर गेहूं खरीद के लिये खोले गये 155 केंद्र

सरकारी दर पर गेहूं खरीद के लिये खोले गये 155 केंद्र