वीरपुर : ज्वाइंट ऑपरेशन कर पुलिस एवं एसएसबी ने दो बाइक के साथ 290 बोतल शराब व एक कारोबारी को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जानकारी अनुसार एसएसबी 45वीं बटालियन के सात आना आउटपोस्ट के जवान एवं वीरपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सोमवार की देर रात 290 बोतल नेपाली उमंग शराब के साथ दो बाइक एवं एक तस्कर को पकड़ा है.
290 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार, दो वाहन जब्त
वीरपुर : ज्वाइंट ऑपरेशन कर पुलिस एवं एसएसबी ने दो बाइक के साथ 290 बोतल शराब व एक कारोबारी को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जानकारी अनुसार एसएसबी 45वीं बटालियन के सात आना आउटपोस्ट के जवान एवं वीरपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सोमवार की देर रात 290 बोतल नेपाली उमंग शराब के साथ […]

थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार शराब की बड़ी खेप लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले है. इस सूचना के आधार पर एसएसबी की नाका पार्टी तथा थाने के जवानों के द्वारा संयुक्त रणनीति के तहत सीमा क्षेत्र में निगरानी की जाने लगी. रात के 10: 40 बजे नेपाल से भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 203 के निकट से से दो बाइक को आते देखा गया.
जवानों ने जब दोनों को रुकने कहा तो एक बाइक सवार भाग कर नेपाल घुस गया. जबकि दूसरी बाइक सवार वीरपुर वार्ड नंबर 02 निवासी एसएसबी जवानों के हत्थे चढ़ गया. दोनों बाइक पर दो बोरी में शराब रखा हुआ था. दोनों बाइक तथा शराब के साथ पकड़े गये तस्कर को आउटपोस्ट लाया गया.
इस मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर घनश्याम पासवान व थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जब्त दो बाइक में से एक पल्सर बीआरएच क्यू 0931 है. जबकि दूसरे टीवीएस गाड़ी में कोई नंबर नहीं है. बताया कि टीवीएस बाइक की डिक्की से बंधन बैंक का खाता मिला जो संजय यादव वार्ड नंबर 13 का है. बोरी में रखी शराब की गिनती की गई तो 290 बोतल नेपाली उमंग शराब थी. पुलिस मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. इस अभियान में एसएसबी के सब इंस्पेक्टर विधान चंद्र राय, शांति राम, मिकल्स, संजय कुमार आदि शामिल थे.