जूट से निर्मित सामान का 30 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सुपौल : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से किशनपुर प्रखंड अंतर्गत संस्कृत विद्यालय राजपुर में जूट से रस्सी एवं अन्य उत्पादन से संबंधित 30 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार तथा जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार […]

सुपौल : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से किशनपुर प्रखंड अंतर्गत संस्कृत विद्यालय राजपुर में जूट से रस्सी एवं अन्य उत्पादन से संबंधित 30 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार तथा जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

जानकारी देते हुए सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में कुल 108 महिला एवं पुरुष शामिल थे. इस अवरस पर श्री कुमार ने सरकारी संस्थान के प्रमुख से आग्रह किया कि जूट से निर्मित सामानों का उपयोग करें तथा इससे बने पेपर फाइल, फोल्डर, जुट बेग व अन्य उपयोगी सामान संस्थान द्वारा उपलब्ध कराने कीबात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >