पोखर में पैर फिसलने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू, परिवार में मचा कोहराम

Supaul News : सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम ने एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफल नहीं हो सकी. तीन बहनों का इकलौता भाई प्रिंस की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Supaul News : पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित गरही स्थान के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. थुमहा निवासी अमरेन्द्र कुमार साह का 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार घूमने के लिए गरही स्थान की ओर गया था. इसी दौरान पोखर के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा. देखते ही देखते किशोर पानी में डूब गया.

एनडीआरएफ ने चलाया एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचना दी. मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद किशोर को पोखर से बाहर निकाला गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

तीन बहनों का इकलौता भाई था प्रिंस

प्रिंस कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने विलाप करते हुए बताया कि प्रिंस तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था. बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

पिपरा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि किशोर की मौत पोखर में डूबने से हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. पुलिस ने लोगों से बरसात के मौसम में जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By इंद्रभूषण कुमार

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >