फुलपरास/सुपौल : शातिर अपराधी ओम प्रकाश यादव पकड़ा गया है. फुलपरास थाना के नवटोल गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पर मधुबनी जिले के अलावा सुपौल और दरभंगा में कुल 24 कांड दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश यादव अपना नाम बदल कर अंधराठाढ़ी में किराए के एक मकान में रह रहा था. कई दिनों से पुलिस तलाश रही थी. अब अनुमंडल पुलिस की सूची में तीसरे मोस्टवांटेड को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.
शातिर अपराधी ओम प्रकाश गिरफ्तार
फुलपरास/सुपौल : शातिर अपराधी ओम प्रकाश यादव पकड़ा गया है. फुलपरास थाना के नवटोल गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पर मधुबनी जिले के अलावा सुपौल और दरभंगा में कुल 24 कांड दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश यादव अपना नाम बदल कर अंधराठाढ़ी में किराए के एक मकान में रह रहा था. कई […]

बुधवार को एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. कहा कि वह पुलिस से बचने के लिए नाम बदलकर जिले के अंधराठाढ़ी में किराए के मकान में रह रहा था. जहां उसे एसडीपीओ द्वारा गठित पुलिस टीम ने मंगलवार रात पकड़ लिया. एसडीपीओ ने कहा कि दो दर्जन केस में पुलिस को उसकी तलाश थी. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पर स्थानीय फुलपरास थाने में कुल 17 केस दर्ज हैं.
घोघरडीहा थाने एक और लौकही थाना में दो केस दर्ज है. इसके अलावे सुपौल जिला के कुनौली थाने में एक तथा दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाने में भी तीन केस दर्ज है. ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने के लिए टीम में फुलपरास थानाध्यक्ष महफूज आलम, राजकुमार मंडल और सुभाष सिंह के अलावा घोघरडीहा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शामिल थे.
कुमरम में फायरिंग करने वाला धराया: एसडीपीओ ने बताया है कि बीते 15 जून को लौकही थाने के नरहिया में एनएच 57 पर पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये छीनने और घोघरडीहा थाने के भोलीरही टोल पर कुमरम के समय फायरिंग करने के आरोपी फुलपरास थाने के किसनीपट्टी निवासी जयकृष्ण अशोक यादव को भी छजना गांव से पकड़ा गया है.
एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार अशोक लौकही थाना के छजना गांव निवासी स्व रूपलाल साह के पुत्र रामेश्वर कुमार साह से डेढ़ लाख रुपये,मोबाइल और पासबुक पिस्तौल के बल पर बीते 15 जून को लूट लिया था.
घोघरडीहा थाने के भोलीरही निवासी परमानन्द यादव के पुत्र संतोष यादव की शादी से एक दिन पहले होने वाले कुमरम में बीते 05 मई को फायरिंग करते हुए उसका सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसको पुलिस ने चिन्हित कर घोघरडीहा थाना में केस दर्ज किया गया था. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह फुलपरास थानाध्यक्ष महफूज आलम और घोघरडीहा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.