मछली व्यवसायी से हथियार के बल पर 15 हजार की लूट, जख्मी

सुपौल : मछली व्यवसायी से असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार के बल पर रूपये छीनने एवं छुरे से प्रहार कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित मछली व्यवसायी वार्ड नंबर 14 निवासी मिथिलेश मुखिया ने इस बाबत थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुरानी दुर्गा स्थान निवासी श्री मुखिया ने […]

सुपौल : मछली व्यवसायी से असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार के बल पर रूपये छीनने एवं छुरे से प्रहार कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित मछली व्यवसायी वार्ड नंबर 14 निवासी मिथिलेश मुखिया ने इस बाबत थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुरानी दुर्गा स्थान निवासी श्री मुखिया ने आवेदन में कहा है कि वे सोमवार की शाम ब्रह्म स्थान हाट से मछली बेच कर लौट रहे थे.

उसी दौरान कुम्हार टोली के समीप वार्ड नंबर 13 निवासी संतोष मुखिया ने उसे घेर लिया और 30 हजार रूपये रंगदारी की मांग की. साथ ही 15 हजार रूपये छीन लिये. इस दौरान उसने छुरे से प्रहार भी किया. जिससे वे जख्मी हो गये. घटना के बाद वह गाली-गलौज करते एवं पिस्टल को लहराते धमकी देते चला गया.
मिथिलेश ने बताया है कि संतोष शराब का भी कारोबार करता है तथा राहगीरों से छीन-झपट्ट भी करता है. इस बाबत पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना को लेकर कांड संख्या 329/19 दर्ज करते हुए पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि शहर में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. जिससे आमलोगों में खौफ का माहौल व्याप्त हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >