सरायगढ़ : मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या

सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड सरायगढ़ में शुक्रवार की रात अपराधियों की गोली से घायल व्यवसायी की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मोबाइल दुकान चलानेवाले भूपेंद्र कुमार यादव रोड के किनारे खड़े थे. इसी दौरान पांच बाइकों से आये करीब 17 अपराधियों ने […]

सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड सरायगढ़ में शुक्रवार की रात अपराधियों की गोली से घायल व्यवसायी की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मोबाइल दुकान चलानेवाले भूपेंद्र कुमार यादव रोड के किनारे खड़े थे. इसी दौरान पांच बाइकों से आये करीब 17 अपराधियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. व्यवसायी भूपेंद्र खून को सीएचसी में भर्ती करवाया गया. जख्मी व्यवसायी को दरभंगा रेफर कर दिया गया. लेकिन दरभंगा ले जाने क्रम में व्यवसायी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >