सुपौल : 29वें जिला स्था पना दिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम स्थानीय गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी, उपविकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा व वरीय अपर समाहर्त्ता अखिलेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
28 वर्षों में सुपौल जिले ने की है काफी तरक्की, प्रशासन ने जलाये 29 दीप
सुपौल : 29वें जिला स्था पना दिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम स्थानीय गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी, उपविकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा व वरीय अपर समाहर्त्ता अखिलेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वहीं जिला […]

वहीं जिला बनने के 29 साल पूरे होने पर डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा गांधी मैदान एवं निकट में स्थित तालाब के किनारे 29 दीप प्रज्ज्वलित किया गया. समारोह को संबोधित करते डीएम श्री कुमार ने लोगों को जिले के स्थापना की 29वीं वर्षगांठ की बधाई दी.
श्री कुमार ने कहा कि यह काफी हर्ष का विषय है कि पिछले 28 वर्षों में सुपौल जिले ने काफी तरक्की की है. जिसका श्रेय स्थानीय लोगों को जाता है. जिन्होंने आपसी भाईचारे व अमन का वातावरण कायम कर जिला की प्रगति में जिला प्रशासन की मदद की.
डीएम ने कहा कि जैसा कि आप सबों को मालूम है कि अगामी कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव चुनाव होना है. इस कड़ी में गुरुवार की सुबह से ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया.
इसके अलावा इवीएम मशीन एवं वीवीपैट मशीन के द्वारा लोगों को जानकारी दी गयी. जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान गीतों की प्रस्तुति की गयी. डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व को सशक्त व मजबूत बनाने में हम सबों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने सबों को बढ़-चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया.
उत्तम जिले में शामिल है सुपौल का नाम : एसपी
कार्यक्रम को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने कहा कि जिला बनने से पूर्व छोटी-मोटी कामों के लिए भी पहले यहां के लोगों को सहरसा जाना पड़ता था. लेकिन जिला बनने के बाद काफी सुविधा मिली.
एसपी ने कहा कि विकास के पथ पर चलते हुए सुपौल जिला राज्य के उत्तम जिला के दर्जे में शामिल हो चुका है. उन्होंने भी चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की. कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया.
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनुराग कुमार, एसडीएम मो कयूम अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विद्यासागर, विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार मंजू, मेला सचिव युगल किशोर अग्रवाल, बीईओ नरेंद्र झा, डॉ अमन कुमार, रंधीर राणा, रवि झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.