डॉ कमाल को एशिया पेसिफिक अचीवर्स अवार्ड

सुपौल : स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र निवासी शिक्षाविद डॉ मो कमाल अहमद को एशिया-पेसिफिक अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है. श्री अहमद को शिक्षा व वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बीते 15 जून को तासकंद (उज्बेकिस्तान) में एशिया-पेसिफिक अचीवर्स सम्मिट में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया. […]

सुपौल : स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र निवासी शिक्षाविद डॉ मो कमाल अहमद को एशिया-पेसिफिक अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है. श्री अहमद को शिक्षा व वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बीते 15 जून को तासकंद (उज्बेकिस्तान) में एशिया-पेसिफिक अचीवर्स सम्मिट में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया.

डॉ कमाल को उक्त सम्मान से सम्मानित किये जाने पर स्थानीय शिक्षाप्रेमी व बुद्धिजीवियों में खुशी व्याप्त है. गौरतलब है कि डॉ कमाल अहमद इससे पूर्व भी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किये जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >