अपहृता नाबालिग लड़की बरामद, एक अप्रैल को दर्ज हुआ था मामला

भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को सोमवार को भपटियाही बाजार के समीप से सकुशल बरामद कर लिया.

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को सोमवार को भपटियाही बाजार के समीप से सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद लड़की को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर एक अप्रैल 2026 को भपटियाही थाना में कांड संख्या 89/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी थी. आवेदन में आरोप लगाया गया था कि मधेपुरा निवासी आशीष कुमार एवं उसके कुछ सहयोगियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सोमवार को भपटियाही बाजार के पास से नाबालिग को बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >