गोदाम से दो टिन सरसों तेल चोरी करते धराया चोर, दूसरा फरार

थाना क्षेत्र के गनपतगंज में रविवार की देर रात चोरी की एक घटना सामने आई. जहां एक गोदाम में चोरी करने घुसे चोरों में से एक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

राघोपुर. थाना क्षेत्र के गनपतगंज में रविवार की देर रात चोरी की एक घटना सामने आई. जहां एक गोदाम में चोरी करने घुसे चोरों में से एक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना को लेकर गोदाम मालिक गणपतगंज निवासी दीनदयाल अग्रवाल ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. दिए आवेदन में बताया गया है कि गोदाम में देर रात दो चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए. गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी गतिविधियां कैद हो गयी. जब गोदाम मालिक ने कैमरे में संदिग्ध हलचल देखी तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी और मौके पर पहुंचे. इसी दौरान चोर चोरी कर भागने लगे. बताया कि एक चोर दो टिन सरसों का तेल लेकर भाग रहा था. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा चोर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना तत्काल राघोपुर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को अपने कब्जे में ले लिया. पकड़े गए चोर की पहचान गणपतगंज निवासी कुंदन चौधरी के रूप में हुई है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार दूसरे चोर की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >