कन्या मध्य विद्यालय निर्मली का बीईओ ने किया निरीक्षण, गंदगी देख बिफरे

प्रखंड के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी शुभंकर केशव ने सोमवार को कन्या मध्य विद्यालय निर्मली का औचक निरीक्षण किया.

निर्मली. प्रखंड के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी शुभंकर केशव ने सोमवार को कन्या मध्य विद्यालय निर्मली का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. इस मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक बद्री नारायण वर्मा को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए. साथ ही बच्चों को हर हाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छात्र उपस्थिति पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एवं मध्याह्न भोजन योजना का भी जायजा लिया. इसके अलावा समग्र विकास योजना की राशि से विद्यालय के शौचालय की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत भी की और उनकी पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >