बिहार में 680 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हरिहरनाथ कॉरिडोर, जमीन सर्वे का काम शुरू

Hariharnath Corridor Project: सोनपुर में हरिहरनाथ कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दी गई थी. इस परियोजना पर काम शुरू हो गया है. खबर है कि जमीन सर्वे की शुरुआत कर दी गई है. इस परियोजना के पूरा होने से सोनपुर और इसके आस-पास के इलाकों को फायदा हो सकेगा.

Hariharnath Corridor Project: बिहार के सोनपुर की सूरत बदलने वाली है. सोनपुर को आर्थिक बढ़ावा होने के साथ-साथ वह एक धार्मिक पर्यटन का केंद्र भी बनने वाला है. सरकार की तरफ से प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर परियोजना पर काम शुरू हो गया है. इसे लेकर अपडेट है कि प्रशासन की तरफ से जमीन सर्वे और सीमांकन का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों की उम्मीदें बढ़ीं हैं.

6 अमीनों को दी गई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, जमीन सर्वे के लिए 6 अमीनों को लगाया गया है. वे सीमाओं के निर्धारण, जमीनों की पैमाइश और राजस्व अभिलेखों के वेरिफिकेशन में जुटे हैं. इस काम के बाद ही आगे के काम को सुचारु रूप से बढ़ाया जा सकेगा. सोनपुर के लिए यह परियोजना बेहद खास मानी जा रही है. इसके बनने से सोनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा हो सकेगी. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे.

क्यों मुश्किल माना जा रहा जमीन सर्वे?

जमीन सर्वे का काम प्रशासन के लिए कहीं ना कहीं चैलेंजिंग माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के आस-पास का इलाका घनी आबादी वाला है. ऐसी स्थिति में जमीन का सीमांकन और अभिलेखों का मिलान कर पाना कठिन काम हो सकता है. अब संभावना जताई जा रही है कि कुछ जगहों पर पुराने राजस्व रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति में अंतर मिल सकती है. ऐसे में इस सर्वेक्षण को पारदर्शिता के साथ करने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह होगा तैयार

वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ही हरिहरनाथ कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा. इस परियोजना पर करीब 680 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इससे न सिर्फ मंदिर का धार्मिक महत्व और बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी. सरकार का मानना है कि इस कॉरिडोर के बनने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Also Read: राइफल, आधा किलो सोना समेत करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं RJD कैंडिडेट रेखा गुप्ता, जानिए हलफनामे में और क्या-क्या



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >