Sonepur Mela 2024: कौन हैं ये महिला IAS अधिकारी? जिनका नृत्य देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sonepur Mela 2024: बिहार कैडर की IAS अधिकारी डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने सोनपुर मेले के मंच पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी. अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम में उनके पति और वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ भी मौजूद थे.

Sonepur Mela 2024: बिहार कैडर की IAS अधिकारी डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने सोनपुर मेले के मंच पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी. अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम में उनके पति और वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ भी मौजूद थे. कला एवं संस्कृति विभाग के मंच पर उनकी प्रस्तुति के दौरान बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी उपस्थित थीं.

नृत्य प्रदर्शन से जीता दर्शकों का दिल

बता दें कि डॉ. विजयलक्ष्मी ने दो गानों पर भरतनाट्यम शैली में नृत्य कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया. डॉ. विजयलक्ष्मी वर्तमान में बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव के पद पर सेवा दे रही हैं. उनका संगीत और नृत्य के प्रति शुरू से जुड़ाव रहा है. 1995 बैच की IAS अधिकारी विजयलक्ष्मी मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहनेवाली हैं.

Also Read: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से मिले Tejashwi Yadav, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी…

40 साल की आयु में सीखा भरतनाट्यम

उन्होंने 2008 में भरतनाट्यम सीखने का संकल्प लिया था. उस समय उनकी उम्र 40 वर्ष थी. उसके बाद पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में उन्होंने दाखिला लिया. राजगीर महोत्सव जैसे मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. डॉ. विजयलक्ष्मी के पति डॉ. एस. सिद्धार्थ का भी दक्षिण भारतीय संस्कृति से गहरा संबंध है. वे नृत्य व कला में अपनी पत्नी का भरपूर सहयोग करते हैं. डॉ विजयलक्ष्मी अपने व्यस्त प्रशासनिक जीवन के बावजूद भी अपनी कला के प्रति समर्पित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >