करेंट लगने से युवक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टडवां गांव में सोमवार की शाम करेंट लगने से कृष्णा प्रसाद के पुत्र कन्हैया प्रसाद की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि कृष्णा खेत से काम कर लौट रहा था, तभी हाई टेंशन तार के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टडवां गांव में सोमवार की शाम करेंट लगने से कृष्णा प्रसाद के पुत्र कन्हैया प्रसाद की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि कृष्णा खेत से काम कर लौट रहा था, तभी हाई टेंशन तार के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताते चलें कि कन्हैया के पिता भी मानसिक रूप से बीमार रहते है. इधर मौत के बाद पत्नी और बच्चे रोते रोते अचेत हो जा रहे है. सगे संबंधियों के लाख समझाने के बाद भी पत्नी मानने को तैयार नही हैं कि उसके पति अब इस दुनिया में नही रहें. नाला में टैंकर का चक्का फंसने से लगा रहा जाम मैरवा. नगर के मझौली चौक पर नेशनल हाईवे के जर्जर सड़क पर तेल लेकर जा रहा टैंकर का चक्का नाला में फंस गया. इससे टैंकर सड़क किनारे मुख्य नाले में पलटने से बाल बाल बच गया. सोमवार की सुबह टैंकर चौराहे पर टर्न लेने के दौरान फंसा. इससे पूरे दिन नगर में जाम की स्थिति रही. यूपी जाने वाले वाहनों के साथ रेलवे स्टेशन और थाना रोड जाने वाले लोगों को परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >