सीवान में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत,हत्या की आशंका में जांच कर रही पुलिस

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बड़ी लकड़ी गांव में कमरे में सो रहे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बड़ी लकड़ी गांव में बुधवार सुबह कमरे में सो रहे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के गले और पैर पर चोट के निशान मिलने के बाद प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

अलग कमरे में सोया था युवक

जानकारी के अनुसार बड़ी लकड़ी गांव निवासी रियाजुद्दीन अंसारी के दो मकान हैं. वह अपनी पत्नी सलमा खातून के साथ नए मकान में सो रहे थे. वहीं उनका बेटा अली हुसैन और बहू शकीला खातून खाना खाने के बाद पुराने मकान के अलग-अलग कमरों में सोने चले गए थे.

सुबह रोने की आवाज सुनकर जुटे लोग

बुधवार सुबह अचानक घर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. वहां देखा गया कि अली हुसैन का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. मृतक के गले और पैर में कई जगह चोट के निशान मिले. इसके बाद लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. महाराजगंज एसडीपीओ अमन के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

बेटे की मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की मां सलमा खातून और पिता रियाजुद्दीन अंसारी बेटे की मौत से सदमे में हैं. रोते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई नसीम हुसैन भी घर पहुंचे.

पुलिस जांच में जुटी, आवेदन मिलने का इंतजार

लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष सबिता कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >