महिलाओं ने खाली बाल्टी के साथ किया प्रदर्शन

घुरघाट पंचायत के वार्ड 7 और 8 के महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर सोमवार को पंचायत भवन के सामने सामने पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना था कि पिछले 6 महीने से नल खराब पड़ा हुआ है. जिससे महिलाओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.

सिसवन. घुरघाट पंचायत के वार्ड 7 और 8 के महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर सोमवार को पंचायत भवन के सामने सामने पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना था कि पिछले 6 महीने से नल खराब पड़ा हुआ है. जिससे महिलाओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. महिलाओं का कहना था कि पानी के बिना घर का कोई काम नहीं हो पा रहा है. महिलाओं में पानी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियो के खिलाफ आक्रोश था. आक्रोश को देखते हुए स्थानीय उप मुखिया मौके जितेंद्र महतो मौके पर पहुंच ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाएंगे. इसके बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन खत्म किया. प्रदर्शन करने वालों में जुबेदा बीबी, रिंकू देवी, रेणु देवी, सबीना खातून, विजय मांझी, शिव शंकर राम, गिरिजा देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी . उसरी बुजुर्ग में दर्जनों घरों के पानी का लेयर नीचे गिरा प्रतिनिधि, हसनपुरा. नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित नोनिया डीह वार्ड संख्या दो में तकरीबन चार दर्जन घरों के चापा कल के पानी का लेयर नीचे गिर जाने से परेशानी बढ गयी है. इस वार्ड के करीब चार दर्जन घरों के लोग मात्र मुंद्रिका महतो के निजी जमीन में एक सरकारी चापा कल पर निर्भर है. जिस पर ग्रामीण अपने दैनिक दिनचर्या को लेकर सुबह से लेकर शाम तक लाइन लगाकर बारी-बारी से पानी भरते हैं. ग्रामीणों शिवजी महतो, उमा शंकर महतो, नन्हू महतो, लाल बाबू महतो, अमरजीत तुरहा, जवाहिर महतो, जनार्दन महतो, अमोध शर्मा, घुना तुरहा, हरिनारायण तुरहा, टुनटुन साह, गेना तुरहा आदि ने बताया कि एक चापाकल के सहारे पूरा वार्ड निर्भर है. खुदी बाबा के घाट के समीप स्थित नल-जल से हमलोग को समुचित पानी मिल रहा था. लेकिन दो साल से नल-जल का पानी बंद हो जाने से काफी समस्या उत्पन्न हो गई है. इस मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने बताया कि इस मामले में पीएचइडी के जेइ से बात की जाएगी. ताकि शीघ्र ही इस समस्या को दूर किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >