महिला की गला दबाकर हत्या

थाना क्षेत्र के बसावनबाड़ी गांव में मानवता को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आयी है.एक महिला की मौत के बाद उसका शव घर में तीन दिनों तक घर में चारपाई पर पड़ा रहा. उसके पति के दुबई से आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई व पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच में जुटी है.प्रथम दृष्टया बदमाशों के घर में घूस कर लूटपाट करने व विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है

प्रतिनिधि,बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बसावनबाड़ी गांव में मानवता को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आयी है.एक महिला की मौत के बाद उसका शव घर में तीन दिनों तक घर में चारपाई पर पड़ा रहा. उसके पति के दुबई से आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई व पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच में जुटी है.प्रथम दृष्टया बदमाशों के घर में घूस कर लूटपाट करने व विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है.सात लाख रुपये के आभूषण व दो लाख नगदी लूट का मामला बताया जाता है. बसावनबारी गांव में लूटपाट की वारदात मंगलवार के रात की है.दूसरे दिन सुबह पड़ोसियों को मुन्ना शाह की पत्नी शाहनाज खातून के मौत की जानकारी हुई.इसकी सूचना गांववालों ने चौकीदार को दी.पुलिस भी सामान्य मौत मानकर तीन दिन तक वारदात को संज्ञान लेना उचित नहीं समझी.आखिरकार दुबई से शुक्रवार की सुबह मुन्ना शाह के घर पहुंचने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी.शाहनाज के साथ मौजूद रहे पांच वर्ष के उसके बेटे ने पूरे वाकया को अपने पिता मुन्ना से बताया.बेटे की जानकारी को पुलिस से अवगत कराते हुए मुन्ना ने कहा कि एक व्यक्ति मुंह ढंके हुए मिठाई का डिब्बा लेकर आया था.उसने बच्चे को भी मिठाई देने की कोशिश की. लेकिन बच्चा नहीं लिया. इसके बाद वह घर के अंदर गया और शाहनाज खातून के साथ मारपीट कर फरार हो गया. घर की तलाशी लेने पर पता चला कि सात लाख रुपये के आभूषण व दो लाख नगदी गायब हैं, जो साफ संकेत देता है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है.मृतका की गर्दन पर दाग और आंख पर चोट के निशान से गला दबाकर निर्ममता से हत्या की बात सामने आ रही है.बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >