सीवान: पारिवारिक विवाद के बाद 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित उतारा

सीवान में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला पारिवारिक विवाद के बाद 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

siwan Woman Climbs high tension tower: भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के सारिपट्टी चेवर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लगभग 25 वर्षीय एक महिला पारिवारिक विवाद के बाद एक सुनसान स्थान पर स्थित 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

टावर पर चढ़ते ही मच गया हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के टावर पर चढ़ते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों को आशंका थी कि यदि वह और ऊपर चढ़ जाती या बिजली लाइन के संपर्क में आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

महिला की हुई पहचान

महिला की पहचान सहसरांव गांव निवासी स्वर्गीय बिगन मांझी की पुत्री मूरत देवी के रूप में हुई है. उसकी शादी वर्ष 2019 में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी दीपक मांझी से हुई थी. दंपती के दो पुत्र हैं. महिला का पति महाराष्ट्र में राजमिस्त्री का काम करता है.

पति ने लगाए आरोप

महिला के पति का आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़कर चली गई थी. उसका कहना है कि पत्नी लगातार एक व्यक्ति के साथ रहने की जिद को लेकर घर में विवाद करती थी. घटना के समय महिला किसी रिश्तेदार के यहां भगवानपुर हाट आई हुई थी.

पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा

डायल 112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने धैर्यपूर्वक महिला को समझाया. काफी देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि महिला कुछ फीट और ऊपर चली जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. घटना के बाद पुलिस महिला, उसके पति और दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने और घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >