जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय के दोन में शनिवार की सुबह जलजमाव से नाराज लोगों ने दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के सड़क पर नाले का पानी लगातार जमा रहता है. जिससे आने जाने में लोगों को काफी असुविधा होती है.

प्रतिनिधि, दरौली. प्रखंड मुख्यालय के दोन में शनिवार की सुबह जलजमाव से नाराज लोगों ने दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के सड़क पर नाले का पानी लगातार जमा रहता है. जिससे आने जाने में लोगों को काफी असुविधा होती है. वहीं कई बार मोटरसाइकल, साइकिल और पैदल चलने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. जबकि इसकी सूचना बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, जिला पार्षद, प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, समेत कई आला अधिकारियों को दी गयी. लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद भी इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया. नाराज लोगों द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से इस समस्या का समाधान करने की बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और इस मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया. दोन गांव में नाले के पानी से होने वाले जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने मैरवा दरौली मुख्य मार्ग को जामकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने भी दोन बाजार समिति के साथ सहयोग किया. कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा और नारेबाजी किया. समिति के अध्यक्ष रिंकू सिंह, उपाध्यक्ष, पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, भरत पटेल, संजय पांडेय, धनंजय पटेल, बबलू भगत, विकास प्रसाद, कुनाल भगत, प्रदीप सिंह, रामचंद्र प्रसाद, श्रीराम तिवारी, दिलीप प्रसाद, अभिषेक सिंह, टिंकू पटेल, अरुण दुबे, बलिंद्र यादव, संदीप पांडेय समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे. बीडीओ दीप्ति शिखा ने कहा कि इस समस्या के निजात के लिए स्थाई समाधान ढूंढना है. इसके लिए मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, और ग्रामीणों के साथ बैठकर समाधान निकाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >