स्कॉर्पियो चालक के गले में चाकू घोंपकर हत्या, थावे से भाड़ा लेकर आया था सीवान

दोपहर को बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो चालक के गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी.

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के लकड़ी-सीवान मुख्यमार्ग स्थित पनिसरा के पास स्थित अर्धनिर्मित पॉल्ट्री फॉर्म के पास शनिवार की दोपहर को बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो चालक के गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के पठान पट्टी गांव के रफीक आलम का 36 वर्षीय पुत्र अफसर अली उर्फ पप्पू शनिवार की सुबह करीब आठ बजे थावे से भाड़ा लेकर सीवान गया था. स्कॉर्पियो चालक अफसर अली 10 बजे तक घर वापस आने का वादा कर निकला था. लेकिन जब वह 11 बजे तक घर वापस नहीं पहुंचा और उसके मोबाइल पर फोन नहीं लगा तो बेहाल परिजनों ने खोजबीन शुरु की. तभी बड़हरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमनहाता के ग्रामीणों ने चालक के आधार कार्ड के माध्यम से उसके परिजनों से इसकी सूचना परिजनों को दी. चालक का शव सड़क पर पड़ा था : इधर हत्या की खबर मिलते ही 112-नबर की पुलिस और फिर थानाध्यक्ष, एसआइ आदि पुलिस अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरु कर दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो चालक का खून से लथपथ शव सड़क के पूरब दिशा में पड़ा हुआ था. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी पूरन झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सड़कों की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी.संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >