मैट्रिक परीक्षा में चौथे दिन 769 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 53 परीक्षा केंद्रों पर दाे पालियों में आयोजित की गई. परीक्षा के दौरान दोनों पाली से एक निष्कासन की सूचना नहीं है है. प्रथम और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. दोनों पालियों की परीक्षा में 769 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

सीवान. मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 53 परीक्षा केंद्रों पर दाे पालियों में आयोजित की गई. परीक्षा के दौरान दोनों पाली से एक निष्कासन की सूचना नहीं है है. प्रथम और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. दोनों पालियों की परीक्षा में 769 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में आवंटन 26285 था. जबकि उपस्थित 25866 था. वही अनुपस्थिति 419 थे. वहीं दूसरी पाली में 26767 आवंटन था जबकि उपस्थिति 26417 था. वही अनुपस्थिति 350 थे. नकल विहीन परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के अलावा महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. बसंतपुर में चौथे दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न बसंतपुर. मैट्रिक की परीक्षा बसंतपुर के 6 परीक्षा केंद्रों पर चौथे दिन शुक्रवार को दो पाली में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई. शुक्रवार की सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कतार लगनी शुरू हो गई. सोशल साइंस की परीक्षा में 26 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित भगवानपुर हाट. प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालयों में चल रही मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सोशल साइंस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 2569 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 2595 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी.इसमें से 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बीइओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भगवानपुर हाट में दोनों पालियों में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, हिलसड़ में 4, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कौड़िया वसंती में 10 तथा उच्च विद्यालय माघर में 2 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >