प्रतिनिधि,सीवान. युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पूर्वी क्षेत्र फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित बिहार की 18 सदस्यीय टीम में मैरवा की चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिक्किम पहुंच चुकी हैं. यह प्रतियोगिता 20 से 24 फरवरी तक नामची स्थित बाइचुंग स्टेडियम में आयोजित हो रही है. रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक संजय पाठक ने बताया कि शाही लंगरपूरा निवासी मनोज गोंड की दो पुत्रियों निभा कुमारी और रोशनी कुमारी का चयन बिहार टीम में हुआ है. इसके अलावा शाही लंगरपूरा की प्रिया कुमारी तथा सकरा की सबिता कुमारी को भी टीम में स्थान मिला है. निभा कुमारी को बिहार टीम का कप्तान घोषित किया गया है. वह रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी हैं तथा खेल कोटा से सीतामढ़ी समाहरणालय में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं.वहीं रोशनी कुमारी एकेडमी की पूर्व आवासीय खिलाड़ी रह चुकी हैं. सबिता कुमारी खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, मैरवा से जुड़ी हैं, जबकि प्रिया कुमारी लोकमान्य तिलक फुटबॉल क्लब की खिलाड़ी हैं. टीम के साथ मैरवा की बेटी ममता को बिहार टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण सिन्हा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ राम एकबाल गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, मुख्य संरक्षक डॉ. आर.एन. ओझा, उमाशंकर प्रसाद, धर्मनाथ यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.
मैरवा की चार फुटबॉल खिलाड़ियों का बिहार टीम में चयन
युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पूर्वी क्षेत्र फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित बिहार की 18 सदस्यीय टीम में मैरवा की चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिक्किम पहुंच चुकी हैं. यह प्रतियोगिता 20 से 24 फरवरी तक नामची स्थित बाइचुंग स्टेडियम में आयोजित हो रही है.
