सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के ब्रह्मस्थान गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.इस दौरान लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर सड़क नहीं बनी तो वे आगामी विधानसभा वोट का बहिष्कार करेंगे.

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट.प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के ब्रह्मस्थान गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.इस दौरान लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर सड़क नहीं बनी तो वे आगामी विधानसभा वोट का बहिष्कार करेंगे. अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक नंद किशोर सिंह ने बताया कि यह सड़क लगभग एक हजार से अधिक आबादी वाली बसी टोला की जीवन रेखा है. लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह लंबे समय से जर्जर पड़ी है. उन्होंने कहा कि बाबा चिमनी से प्राथमिक कन्या विद्यालय तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूटी-फूटी है.ग्रामीणों का कहना था कि दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा और सामान्य वर्ग के लोगों की बस्तियों को जोड़ने वाली यह सड़क इतनी खराब हो गई है कि आवश्यक कार्य भी समय पर पूरे नहीं हो पाते. प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, रामाधार सिंह, कलाम अंसारी, रोहित कुमार सिंह, महंत राय सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >