जल निकासी की मांग पर उग्र हुए ग्रामीण

प्रखंड के मोरा भगवानपुर गांव के पास सहसरांव गांव के ग्रामीणों ने बारिश के जमा पानी की निकासी की मांग को लेकर रविवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के आक्रोश के कारण करीब चार घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप रहा. सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझाकर सड़क को खाली कराया गया.

भगवानपुर हाट. प्रखंड के मोरा भगवानपुर गांव के पास सहसरांव गांव के ग्रामीणों ने बारिश के जमा पानी की निकासी की मांग को लेकर रविवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के आक्रोश के कारण करीब चार घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप रहा. सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझाकर सड़क को खाली कराया गया. प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विकास चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, जय राम प्रसाद, प्रमोद चौरसिया, मुन्ना चौरसिया, सूरज मांझी, आकाश मांझी, नगदेव मांझी सहित अन्य ने बताया कि सहसरांव गांव से होकर गुजरने वाली सड़क के किनारे ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पानी निकासी के लिए आउटलेट बनाया था. लेकिन गांव के ही विजय शंकर चौरसिया ने अपने भूमि पर मकान निर्माण के दौरान उस आउटलेट के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे पूरे गांव का बारिश का पानी अब नहीं निकल पा रहा है. स्थिति यह है कि गांव के अधिकांश घरों में घुटने तक पानी भर गया है. बारिश का पानी जमा होने से घरों में सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव जंतु घुसने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि आउटलेट को अवरुद्ध किए जाने की जानकारी अंचल पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब जब पानी की निकासी पूरी तरह रुक गई, तब लोगों को सड़क जाम करने को मजबूर होना पड़ा. प्रशासन द्वारा जल्द निकासी व्यवस्था बहाल करने का भरोसा दिलाए जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया. साथ ही चेतावनी दी कि तय समय सीमा में यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे स्वयं सड़क की खुदाई कर नाला निर्माण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >