बेकाबू ट्रक ने चार को रौंदा, दो बच्‍चों की मौत, दो की हालत गंभीर, सड़क जाम

सड़क हादसे में एक किशोर सहित दो की मौत घटनास्थल हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है. यह घटना सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली मोड़ समीप की है.

सीवान. सड़क हादसे में एक किशोर सहित दो की मौत घटनास्थल हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है. यह घटना सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली मोड़ समीप की है. स्थानीय लोगों के अनुसार छपरा से सिवान की तरफ जा रहे एक ट्रक ने गुरुवार की सुबह शौच करने गए तीन बच्‍चों सहित चार को रौंद दिया. घटना में एक किशोर सहित दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. जबकि दो की हालत गंभीर है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान पड़ौली टोला निवासी रमेश सिंह के 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार और बरियारपुर निवासी उमाशंकर के रूप में हुई। जबकि घायलों नीतीश कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >