ट्रक की चपेट में आने से दो युवक घायल

थाना क्षेत्र के नगवा के पास एनएच-331 पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बाइक ट्रक से टकरा गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के नगवा के पास एनएच-331 पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बाइक ट्रक से टकरा गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. इनमें एक युवक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी इस्माइल अंसारी के पुत्र असगर अंसारी के रूप में हुई है. दूसरे घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. डॉक्टरों ने बताया कि असगर अंसारी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. वहीं अज्ञात घायल और असगर अंसारी को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार कर सीवान रेफर कर दिया गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मलमलिया पुलिस चौकी प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. चोरी की शिकायत करने पर ईंट से मारकर सिर फोड़ा सीवान. पचरुखी थाना क्षेत्र के घरथवालिया में एक युवक ने एक व्यक्ति को ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बांसदेव मांझी के रूप में की गई. घटना का संबंध में घायल ने बताया कि गांव का ही एक युवक एक व्यक्ति के खेत से मक्के का बाल चोरी किया था जिसे मैंने देखा था. तभी खेत वाले से मैं बता दिया. जिस पर नाराज होकर उसने ईंट से वार कर मेरा सिर फोड़ दिया. जिसमे मैं घायल हो गया जहां परिजनों ने मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >