पुलिस के वाहन से धक्का लगने से दो युवक जख्मी

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर रोजा मोड़ के समीप शनिवार की संध्या लगभग 5:30 बजे 112 पुलिस गाड़ी से धक्का लगने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए.घायलों को हुसैनगंज थाने की पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया

प्रतिनिधि,सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर रोजा मोड़ के समीप शनिवार की संध्या लगभग 5:30 बजे 112 पुलिस गाड़ी से धक्का लगने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए.घायलों को हुसैनगंज थाने की पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.घायल व्यक्तियों में दरौंदा थाने के उसती हैं निवासी मुसाफिर महतो का पुत्र विशाल महतो एवं महेश महतो का पुत्र गुड्डू महतो शामिल है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों युवक जीरादेई थाने के जामापुर से अपने एक संबंधी के यहां से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान रफीकपुर रोजा के समीप के समीप 112पुलिस की गाड़ी ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने ही बताया कि 112 पुलिस गाड़ी से धक्का लगा है.घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया है.घायल दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन चंवर के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार एक कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान बड़हरिया निवासी मोहित कुमार व विनय साह के रूप में हुई है. घायलों की स्वजनों ने बताया कि ये दोनों एक बाइक से सीवान जंक्शन पर जा रहे थे, तभी एक कार ने ठोकर मार दी. जिससे दोनों घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >