PACS Election: दरौली प्रखंड के बलहूं पैक्स के चुनाव में हरे बहादुर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं, दरौली प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में योगेंद्र भगत भी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये. दोनों पदों के लिए अन्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों में खुशी
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रखंड मुख्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा. समर्थकों ने दोनों अध्यक्षों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी.
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की कही बात
पैक्स अध्यक्ष हरे बहादुर सिंह ने निर्विरोध चुने जाने पर पैक्स सदस्यों और समर्थकों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. पैक्स से जुड़े किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने और उनके हित में काम करने की बात कही.
वहीं, योगेंद्र भगत ने भी समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादकों की समस्याओं को समझते हुए उनके हित में काम किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
