फार्मर रजिस्ट्री का आज अंतिम दिन

प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को इ -केवाइसी और फार्मर रजिस्ट्री आइडी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक, एटीएम ,किसान सलाहकार ,कार्यपालक सहायक, पीआरएस,सर्वे अमीन,आवास सहायक,विकास मित्र आदि की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार व सीओ सरफराज अहमद ने संयुक्त रुप से की.

प्रतिनिधि, बड़हरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को इ -केवाइसी और फार्मर रजिस्ट्री आइडी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक, एटीएम ,किसान सलाहकार ,कार्यपालक सहायक, पीआरएस,सर्वे अमीन,आवास सहायक,विकास मित्र आदि की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार व सीओ सरफराज अहमद ने संयुक्त रुप से की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सभी 30 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री की आखिरी तारीख 11 फरवरी को अधिकतम फार्मर रजिस्ट्री कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया गया.वहीं 11 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्य को हर हाल में पूर्ण करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि बुधवार को किसान इकेवाइसी और किसान रजिस्ट्री आइडी का अंतिम दिन है. सीओ ने इस कार्य में लगे सभी कर्मियों को इस विशेष फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का बीडीओ ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि,दरौंदा. प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनाने को लेकर लगे कैंप का निरीक्षण मंगलवार को अधिकारियों ने किया. बीडीओ शिम्पी कुमारी, बीएओ राम वीर सिंह यादव, बीइओ सौरभ सुमन, कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता ने कोडारी कला, सिरसांव सहित कई अन्य पंचायतों में कैंप का निरीक्षण किया. बीडीओ ने कहा की सभी पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि जो किसान या जमीन मालिक समय पर ई केवाइसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बनवाते है. वैसे किसानों को भविष्य में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है.बीइओ सौरभ सुमन ने बताया कि जमीन मालिकों द्वारा इ केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का काम 06 जनवरी से ही जारी है, जो बढ़कर 11 फरवरी तक चलेगा. प्रखंड क्षेत्र में वर्तमान में कुल 23221 किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है. जिसमें बहुत से ऐसे लाभुक हैं जिनके खुद के नाम से जमाबंदी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस किसान को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं भी मिल रहा है. लेकिन खुद के नाम से जमाबंदी है तो वैसे किसान भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >