समय पर इलाज सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीओ

सोमवार को एसडीएम निधी राज व डीपीएम अरविन्द कुमार ने स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया.

मढ़ौरा. सोमवार को एसडीएम निधी राज व डीपीएम अरविन्द कुमार ने स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं की विस्तृत जांच पड़ताल की. निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार और अस्पताल प्रबंधक आफरीन सेराज से अस्पताल में बहल व्यस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही अस्पताल परिसर का भ्रमण कर ऑक्सीजन प्लांट, जेनरेटर, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वार्ड व्यवस्था व दवाओं की जानकारी ली. उन्होंने प्रसूति कक्ष, आपातकालीन कक्ष, लैब, पंजीकरण काउंटर और शौचालयों की स्थिति को ध्यानपूर्वक देखा और सभी बिन्दुओं पर आवश्यक सुधार के दिशा निर्देश दिए. अधिकारियों ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया. निरीक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, दवा भंडारण और उपकरणों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गयी. एसडीओ ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता और समय पर उपचार सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. डीपीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा गुणवत्ता बेहतर बनाने व नियमित मॉनीटरिंग बनाये रखने के निर्देश दिये. उन्होंने आगामी सप्ताह पुनः निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >