सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकओँ की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी विकास कुमार, अजय साह व चैनपुर निवासी सुभाष सिंह के रूप में हुई. घायल विकास ने बताया कि हम दोनों बाइक पर सवार होकर सिसवन जा रहे थे. तभी सामने से आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दिया. इससे हम दोनों घायल हो गए. वहीं घायल सुभाष ने बताया कि वह बाइक से शहर आ रहे थे, तभी सामने से टक्कर हो गई. चोरी के समान के साथ चोर गिरफ्तार सीवान. महादेवा थाना पुलिस ने हकाम गांव में हुई चोरी मामले में एक चोर को मालवीय नगर से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी मनौअर अली है. शुक्रवार की सुबह हकाम गांव निवासी शहाबुद्दीन अंसारी के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने नगद सहित लाखों की संपत्ति की चोरी की थी. इसके बाद शहाबुद्दीन अंसारी के पुत्र के आवेदन पर महादेवा थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई थी.पुलिस ने मालवीय चौक के समीप चोर को सामान और 19 हजार 150 रुपए के साथ गिरफ्तार की है .वहीं पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोर ने बताया कि इसके साथ अन्य लोग भी थे .पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
