तीन घर जले ,झुलसने से बच्ची की मौत

प्रखंड की कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के रंगवा टोला में गुरुवार की दोपहर को लगी आग में एक चार वर्षीया बच्ची झुलस कर मर गयी.वहीं एक गाय भी झुलस गयी. इस दौरान तीन झोपड़ीनुमा घर जल गये.

प्रतिनिधि,बड़हरिया. प्रखंड की कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के रंगवा टोला में गुरुवार की दोपहर को लगी आग में एक चार वर्षीया बच्ची झुलस कर मर गयी.वहीं एक गाय भी झुलस गयी. इस दौरान तीन झोपड़ीनुमा घर जल गये. बताया जाता है कि गुरुवार को करीब दो बजे रंगवा टोला के मुनमुन रंगवा के पलानीनुमा घर में आग लग गयी. मुनमुन रंगवा के घर में आग लगते ही सभी परिजन घर से निकलकर भाग गये. लेकिन मुनमुन रंगवा की चार वर्षीया पुत्री सुनीता कुमारी घर में रखे उपले में आग से बचने के लिए घुस गयी. ग्रामीण आग बुझाने के क्रम में अधजले उपले के बीच बच्ची के शव के देखा, तब उन्हें पता चला कि सुनीता आग में जलकर मौत का शिकार हो चुकी है. मुनमुन रंगवा उस वक्त दूसरे के खेत में मजदूरी करने गया था. अगलगी की खबर मिलते ही सावना, जगतपुरा व रंगवा टोला आदि के ग्रामीण एकत्रित हो गये. लोगों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इस अगलगी में वीरेंद्र रंगवा की गाय भी झुलस कर जख्मी हो गयी. जबकि मुनमुन रंगवा व वीरेंद्र रंगवा के घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. सुरेंद्र रंगवा का पलानीनुमा घर भी आग की चपेट में गया. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा, सीओ सरफराज अहमद, राजस्व कर्मचारी नासिर अहमद, मुखिया अभय सिंह,बीडीसी सदस्य जयराम कुमार सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंच हो गये. पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. बताया जाता है कि मुनमुन रंगवा मेहनत-मजदूरी कर 10 हजार रुपये एकत्रित किया था,जो अन्य सामानों के साथ जलकर राख हो गया. सीओ सरफराज अहमद ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. घटना की जांच का आदेश दिया गया है.,विक्रमा सिंह सहित सावना के अन्य लोगों ने पीड़ित परिजनों के घर खाद्य सामग्री,कपड़ा,नकद आदि पहुंचाया. सावना के मुखियापति अभय सिंह,बीडीसी सदस्य जयराम कुमार, हरेराम सिंह सहित अन्य लोगों ने अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >