यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा : गडकरी

एनडीए सरकार की हर जिले में उद्योगों को शुरू करने की पहल की है. बिहार में सड़कों के निर्माण में पांच लाख करोड़ का काम चल रहा है. बिहार का यह चुनाव जनता के भविष्य को तय करेगा. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के जेपी हाईस्कूल विजयीपुर में सोमवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान कही.

मैरवा. एनडीए सरकार की हर जिले में उद्योगों को शुरू करने की पहल की है. बिहार में सड़कों के निर्माण में पांच लाख करोड़ का काम चल रहा है. बिहार का यह चुनाव जनता के भविष्य को तय करेगा. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के जेपी हाईस्कूल विजयीपुर में सोमवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान कही. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार में सड़कों का तेजी से हुआ विस्तार हो रहा है. पहले गंगा पर दो चार पुल हुआ करता था. अब 20 हजार करोड़ ख़र्च करके 13 पुल बन रहे है. यह चुनाव प्रत्याशी के भविष्य का फैसला नहीं, बल्कि बिहार की जनता के भविष्य का निर्धारण करने वाला है. मोदी सरकार में किसान को ऊर्जादाता बनाने की पहल किया है. किसान को केवल अन्नदाता नहीं, ऊर्जादाता बनाने का संकल्प लिया है. हमे ऐसा नेता नहीं चाहिए जो अपने बेटा बेटी की चिंता करते है. सड़कों का तेजी से हुआ है विस्तार उन्होंने 2009 की सड़कों को याद दिलाकर लालू प्रसाद पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सड़क पर चलने में डर बना रहता था.बेहतर सड़क एनडीए की देन नही ये सब आपकी देन है.लालू प्रसाद को हटने पर विकास की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है. पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की केंद्रीय मंत्री की देंन है जो आज रामजानकी पथ का निर्माण कार्य हो रहा है.उन्होंने किसानों को खुशखबरी सुनाते हुए कहा की जिन किसान, गरीब मजदूर का जमीन रामजानकी मार्ग में पड़ा है.या जिसे मुवावजा मिल गया है.या मिलने वाला है.अब वह मुआवजे की राशि सर्किल रेट से चार गुना मिलने वाली है. मैरवा मेडिकल कालेज जनवरी में शुरू हो जायेगा.अध्यक्षता सरोज सिंह राणा और संचालन मोहन राजभर कर रहे थे. सभा में सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा, राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, डॉ प्रकाश चंद्र, सुनील मदेशिया, ओमप्रकाश राम, धर्मेंद्र मिश्रा, विकास कुशवाहा, वीरेंद्र भगत, चंद्रकेतू सिंह , मनोरंजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश राम,कृष मोहन कुशवाहा, कुणाल कुशवाहा, अमित कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >