सीवान: तरवारा बाजार में शिक्षक की बाइक की डिक्की से 50 हजार उड़ाए, अपाची सवार बदमाश फरार

सीवान के तरवारा बाजार में शनिवार दोपहर शिक्षक की बाइक की डिक्की से ₹50,000 की नकदी चोरी हो गई। अपाची बाइक सवार दो बदमाश बैंक से पीछा कर रहे थे और सामान खरीदते समय वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।

Siwan News : सीवान जिले के तरवारा जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी होने की घटना सामने आई है. अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश शिक्षक की बाइक की डिक्की खोलकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है.

बैंक से रुपये निकालने के बाद बदमाशों ने किया पीछा

जानकारी के अनुसार जामो बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव निवासी जन्नत हुसैन चांदपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरवारा शाखा से 50 हजार रुपये निकाले और बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए. बताया जा रहा है कि बैंक से निकलने के बाद ही अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश उनका पीछा कर रहे थे.

सामान खरीदने के दौरान डिक्की से निकाल लिया बैग

शिक्षक तरवारा बाजार स्थित चौक पर बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगे. इसी दौरान पीछे से आए एक बदमाश ने बाइक की डिक्की खोलकर रुपये से भरा बैग निकाल लिया. बैग निकालते देख शिक्षक ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों बदमाश अपाची बाइक से महाराजगंज की ओर तेजी से फरार हो गए.

सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. जीबी नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपाची सवार दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >