siwan news : शादी की सालगिरह से दो दिन पहले शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

siwan news : नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले की घटना, घर में पसरा मातममृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिसमृतका कस्तूरबा विद्यालय की थी शिक्षिका, बननेवाली थी मां

siwan news : सीवान. नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक शिक्षिका ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान तूलिका चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो कंधवारा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. मिली जानकारी के अनुसार तूलिका चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के हिजुरी श्यामपुर निवासी सोमनाथ गोस्वामी की पत्नी थीं. वह करीब छह महीने पहले ही विद्यालय में योगदान दी थीं और अपने पति, सास व ससुर के साथ आनंद नगर मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही थीं. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली, जब तूलिका को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. इसके बाद तत्काल नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि तूलिका की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी. 24 जनवरी को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. इसके साथ ही वह मां बनने वाली थीं, जिससे यह घटना और भी हृदयविदारक मानी जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. नगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >