धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत

मौसम में बदलाव इस ठंड में खूब देखने को मिल रहा है. कोहरा व शीतलहर से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकले, जिससे बाजारों में रौनक रही. धूप में बच्चों और बुजुर्गों ने आनंद लिया. मगर सुबह और रात को मौसम सर्द बना रहा. इस सीजन का जनवरी का शुरुआत अब तक ठंड रहा है. कई दिनों बाद सुबह में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे.

प्रतिनिधि, सीवान. मौसम में बदलाव इस ठंड में खूब देखने को मिल रहा है. कोहरा व शीतलहर से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकले, जिससे बाजारों में रौनक रही. धूप में बच्चों और बुजुर्गों ने आनंद लिया. मगर सुबह और रात को मौसम सर्द बना रहा. इस सीजन का जनवरी का शुरुआत अब तक ठंड रहा है. कई दिनों बाद सुबह में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे. शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए. ठंडी हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में जाकर कैद हो गए.सुबह 9:00 बजे के बाद धूप खिल जाने से बाजार में भी चहल पहल दिखाई दी. कई दिनों से शीतलहर व ठंड के कारण घरों से नहीं निकल रहे लोग भी शहर में पहुंच गये.वहीं अन्य दिनों की तरह लोगों के पास भारी भरकम गर्म कपड़े भी नहीं दिखे. मौसम बदलने से शहर के दुकानों पर भी ग्राहक दिखाई दिये. अलाव की जरूरत भी महसूस नहीं हुई. तापमान बढ़ने से गर्मी अधिक महसूस हुई. मौसम विभाग के सूत्रों की मानें तो अभी आने वाले समय में अभी जिले में ठंड बरकरार रहेगा. वहीं पारा भी नीचे गिर सकता है. बीते 16 दिसम्बर से ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिससे आम लोग परेशान हैं. सर्द पछिया हवा के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं. धूप नहीं निकलने से लोग अलाव के सहारे बैठे रहते हैं.ठंड व सर्दी से बच्चे व बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. जिनकों घर से नहीं निकलने दिया जा रहा हैं. शुक्रवार का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है. जो अन्य दिनों से दो डिग्री अधिक है. इधर मौसम सही होने के बाद से खेत में लगे रबी फसलों की स्थिति भी सुधरने की संभावना बन रही है. शाम होते ही फिर लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी ठंड के बीच सुबह से धूप निकलने से लोगों को राहत मिली.धूप निकलने से लोग अपने घरों से निकलकर धूप का लाभ उठाने लगे. सरकारी कार्यालय के कर्मी अपने कार्यालय के बाहर धूप में कुर्सी लगा काम को निपटाते नजर आए. दोपहर में धूप की गर्माहट का अहसास होने पर छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद में मग्न हो गए. इधर, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम में इसी तरह से उतार चढ़ाव होता रहेगा. आग की गर्माहट के साथ बचने का प्रयास ठंड से बेहाल हुए लोग किसी तरह बचने का प्रयास कर रहे हैं. आम आदमी, गरीब-गुरबा घास-भूषा आदि जलाकर आग की गर्माहट के साथ अपनी जिदगी बचाने में लगे हैं. प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गई है. चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है. वही बाजारो आए लोग चाय-नाश्ते की दुकान पर भट्ठी के समीप खड़े होकर ठंड से बचने का उपाय तलाशते हैं. निखरा रहा दिन तो धूप सेंकते रहे लोग पिछले एक पखवारे के बाद एकदम से शुक्रवार को निखरा दिन रहा तो कई लोग धूप सेंकते दिखे. गांव-देहात में लोग घर के बाहर जमात में बैठ कर धूप का आनंद लेते रहे तो शहरी क्षेत्रों में घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते दिखे. कुछ लोगों में शरीर पर सरसों का तेल लगा कर धूप का सेवन किया और फिर तब स्नान किये. इसके बाद ही उनकी दिनचर्या शुरू हो सकी. धूप खिल कर निकली तो बाजार में भी सुबह के नौ बजे से पूर्व ही रफ्तार पकड़ चुकी थी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >