siwan news : 11वीं कक्षा की नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

siwan news : पोर्टल की मदद से 10 से 20 शैक्षणिक संस्थान के लिए कर सकते हैं आवेदन

सीवान. 11वीं कक्षा में नामांकन के किए गुरुवार से ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. छात्र ofssbihar.org वेबसाइट के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं. छात्र पोर्टल के जरिये जिले में संचालित सरकारी व गैर सरकारी इंटरस्तरीय शैक्षणिक संस्थान में विषयवार सीटों की संख्या देख सकेंगे. साथ ही अपने पसंदीदा शैक्षणिक संस्थान में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. छात्र शैक्षणिक संस्थानों का चक्कर नहीं लगाकर घर बैठे ही नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बीएसइबी नामांकन के लिए छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर करेगा. यह प्रक्रिया तीन चरणों में जारी की जायेगी. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से नामांकन में पारदर्शिता होगी. छात्र एक बार में 10 से 20 शैक्षणिक संस्थान के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन्हें बेहतर विकल्पों में से चुनाव करने का मौका मिलता है और मनचाहे संस्थान में प्रवेश की संभावना बढ़ती है. आवेदन करने से पहले छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध काॅमन एप्लिकेशन फॉर्म और काॅमन प्रोस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. इससे उन्हें आवेदन प्रक्रिया को समझने में आसानी होगी और किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सकेगा. नामांकन के दौरान आवेदन शुल्क 350 रुपये देने होंगे. इस बार 50 रुपये बढ़ाये गये हैं. आवेदन शुल्क 350 रुपये जमा किये बिना आवेदन स्वीकृत नहीं माना जायेगा. छात्रों के आवेदन, प्राप्त अंक और आरक्षण कोटि के आधार पर मेधा सूची जारी की जायेगी. इसी पर छात्रों को स्कूल और कॉलेज आवंटित किया जायेगा. नामांकन के लिए तीन मेधा सूची जारी होगी. जिन छात्रों को तीन मेधा सूची में भी नाम नहीं आया, तो उन्हें स्पॉट नामांकन का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >