रेस्टोरेंट संचालक की हत्या का अबतक खुलासा नहीं

जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित गैस गोदाम के समीप आठ अगस्त की शाम रेस्टोरेंट संचालक जीरादेई निवासी विपेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है.

प्रतिनिधि,सीवान. जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित गैस गोदाम के समीप आठ अगस्त की शाम रेस्टोरेंट संचालक जीरादेई निवासी विपेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. बताया जाता हैं कि आठ अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर विपेंद्र अपनी बहन को लेने उसके गांव रेपुरा जा रहा था. इसी बीच रेपुरा गैस एजेंसी के समीप पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सात गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसमें परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस एक महीने बाद भी न ही अपराधियों की पहचान की और न ही हत्या का खुलासा कर सकी है. इधर अब ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं. ग्रामीणों का कहना हैं कि विपेंद्र के हत्या के बाद अब उसका परिवार काफी दहशत में है. कई बार वरीय पदधिकारी से गुहार के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका हैं. टावर लोकेशन भी रहा फेल इधर हत्या के बाद सदर एसडीपीओ टू गौरी कुमारी और स्थानीय थाना की पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई थी. जहां अपराधियों की पहचान के लिए घटना के समय उस स्थान का टावर लोकेशन भी निकल गया. हालांकि उसके बावजूद भी अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अब भी दवा कर रही है कि हम अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे. बोले थानाध्यक्ष- विपेंद्र हत्याकांड में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. अनुसंधान चल रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, जीरादेई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >