दुकान से 11 लाख का आभूषण उठा ले गये बदमाश

थाना क्षेत्र के धनौती गांव में दुकान का लॉकर काटकर बदमाश 11 लाख का आभूषण उठा ले गये.बुधवार की तड़के हुई घटना में पहले बदमाशों ने मकान मालिक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया, फिर आराम से मकान के नीचे मौजूद दुकान का लॉकर काटकर आठ लाख का आभूषण लेकर चले गये.खाकी शर्ट व हाफ पैंट पहने पांच नकाबपोश बदमाशों ने तड़के तीन बजे इस घटना को अंजाम दिया

प्रतिनिधि,गुठनी. थाना क्षेत्र के धनौती गांव में दुकान का लॉकर काटकर बदमाश 11 लाख का आभूषण उठा ले गये.बुधवार की तड़के हुई घटना में पहले बदमाशों ने मकान मालिक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया, फिर आराम से मकान के नीचे मौजूद दुकान का लॉकर काटकर आठ लाख का आभूषण लेकर चले गये.खाकी शर्ट व हाफ पैंट पहने पांच नकाबपोश बदमाशों ने तड़के तीन बजे इस घटना को अंजाम दिया.पुलिस भवन स्वामी व दुकानदार के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है. डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिकअप से चले गए. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी गई है. मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि करीब तीन बजे शौच करने के लिए जगे थे. तो देखा कि खाकी रंग का कपड़ा पहने पांच की संख्या में लोग नीचे खड़े हैं. जब मैने टॉर्च जलाकर उनसे पूछा तो वह इस बीच सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंच गए. उन्होंने पिस्टल के बल पर मुझे और अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया. मकान मालिक ने बताया कि डकैतों की भाषा नहीं समझ आ रही थी. वे इशारों में बात कर रहे थे.इसके बाद मकान के नीचे आभूषण दुकान की लाकर को काट कर करीब 11 लाख रुपये की संपत्ति को लूट लिया. इस पूरे वारदात को बदमाशों ने तकरीबन 45 मिनट में अंजाम दिया. मकान मालिक की सूचना पर दुकानदार धर्मेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दुकान में रखे सात लाख सोने और चार लाख की चांदी की ज्वेलरी, अन्य सामान की लूट हुई है. जिसकी कीमत करीब 11लाख रुपये है. फॉरेंसिक टीम द्वारा दुकान की गहनता से की गई जांच सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम के तीन सदस्यीय टीम द्वारा दुकान की गहनता से निरीक्षण किया गया. फॉरेंसिक टीम द्वारा दुकान में बिखरे सामान की जांच, कटर से काटे गए लाकर की जांच, आभूषणों की जांच, मकान मालिक व दुकानदार से जानकारी लिया. पुलिस को अभी तक डकैती मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >