जांच करने पहुंचे दारोगा की हुई पिटायी

थाना क्षेत्र के ऊबधी गांव में पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. पति -पत्नी के बीच हो रही कहा सुनी और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल एसआइ कन्हैया सिंह खुद हमले का शिकार हो गये.

प्रतिनिधि,सिसवन. थाना क्षेत्र के ऊबधी गांव में पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. पति -पत्नी के बीच हो रही कहा सुनी और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल एसआइ कन्हैया सिंह खुद हमले का शिकार हो गये. बताया गया है कि एसआइ पर प्रताड़ित महिला के पति ने अचानक हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी ,जिससे वह घायल हो गए. पदाधिकारी को बचाने गये सिपाही संजय यादव और नगेंदर कुमार के साथ पति के द्वारा मारपीट किया गया .घायल एसआइ का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपित पति सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र की उबधि गांव से किसी महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान है. सूचना पर सोमवार को पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची जहां पर पति-पत्नी आपस में झगड़ा कर रहे थे. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया सिंह उन्हें समझाने की कोशिश किया. इस दौरान महिला के पति ने पुलिस पदाधिकारी को अचानक लाठी से पीटना शुरू कर दिया. बीच बचाव में सिपाहियों के साथ साथ धक्का-मुक्की की गई. पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना में एसआइ कन्हैया सिंह के बायें हाथ में गंभीर चोट आई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी स्थानीय निवासी रुदल साह के पुत्र महाल साह सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >