प्राण- प्रतिष्ठा के साथ खुले पंडालों के पट

शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की आराधना के साथ ही सोमवार को भगवती का पट खुल गया. देवी गीतों से शहर से लेकर गांव तक के पंडाल अदभुत छटा बिखेर रहे थे. चारों तरफ भजन और मंत्र गूंज रहे हैं. माहौल भक्तिमय बन गया. कहीं या देवी सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्ये नमस्तस्यै नमो नम: ,तो कहीं प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, तो कही तूने मुझे बुलाया शेरावालिये जैसे भजन से भक्ति का संचार हो रहा था.

प्रतिनिधि, सीवान. शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की आराधना के साथ ही सोमवार को भगवती का पट खुल गया. देवी गीतों से शहर से लेकर गांव तक के पंडाल अदभुत छटा बिखेर रहे थे. चारों तरफ भजन और मंत्र गूंज रहे हैं. माहौल भक्तिमय बन गया. कहीं या देवी सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्ये नमस्तस्यै नमो नम: ,तो कहीं प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, तो कही तूने मुझे बुलाया शेरावालिये जैसे भजन से भक्ति का संचार हो रहा था. महासप्तमी के मौके पर श्रद्धा के साथ मां दुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा एवं आराधना की गयी. पूजा पंडालों व मंदिरों में आयोजित हुई आरती में भी काफी संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए. पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनियों से नहला दिया गया है. कदम कदम पर अनेक प्रकार के डिजाइन वाले गेट श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहे है. नगर के कचहरी रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर ,फतेहपुर स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ देर रात तक पूजा के लिए उमड़ी रही. मां का पट खुलते ही हुआ मेला का आगाज मां का पट खुलते ही दशहरा मेला का आगाज हो गया. मेला घूमने वाले लोगों की भीड़ सड़क पर उतर गई है. बच्चों से लेकर बड़े मेला दशहरा मेला घूम रहे हैं. सड़कों पर भीड़ बढ़ गयी है. मेला को लेकर अस्थायी दुकानें भी पूरी तरह से सज गयी है. पूजा पंडाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है. छोटे-छोटे बच्चे अपने परिवार के साथ आज से ही मेला घूमने लगे. इंद्रधनुषी छटा बिखेर रही हैं लाइटें पूजा पंडालों पर लगे रंग बिरंगी लाइट से इंदधनुषी छटा विखरी है. जो लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रही है. मेला घूमने वाले लोग रूक कर लाइटिग को देख रहे हैं. शहर से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में लाइटिग की आकर्षक व्यवस्था की गयी है. पूजा पंडाल को इस बार एलईडी बल्बों के लाइट से सजाया गया है. पंडाल व रास्तों रंगीन बल्ब से रोशन कर दिया गया है. बंगाली समाज ने किया भंडारा का आयोजन नवरात्र में बंगाली समाज के लोग बड़े ही विधि विधान से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं. जहां रविवार की संध्या और बुधवार की सुबह बेल पूजा के साथ मां का पूजन किया गया. जिसके बाद माँ भगवती का पट खोला गया और भंडारा का आयोजन हुआ. जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया एसपी ने किया परिवार संग पूजन- शहर ये ललित बस स्टैंड में सप्तमी के आसरा पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे परिवार संग मां भगवती की पूजा की. जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया.वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >