प्राचार्य व प्रोफेसर के विवाद में नहीं खुला कॉलेज

हरिराम कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसरों के बीच आपसी रंजिश का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. गुरूवार को कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को कॉलेज में ताला लटका रहा. जिससे दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र और छात्राओं ने नामांकन और परीक्षा फार्म बिना भरे वापस लौट गये.

प्रतिनिधि, मैरवा.हरिराम कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसरों के बीच आपसी रंजिश का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. गुरूवार को कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को कॉलेज में ताला लटका रहा. जिससे दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र और छात्राओं ने नामांकन और परीक्षा फार्म बिना भरे वापस लौट गये. कॉलेज में पहुंचे संजीत कुमार, धीरज कुमार, बबली कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित दर्जनों छात्र और छात्राओं ने कुलपति को पत्र लिखकर शिकायत किया है. पत्र में शुक्रवार को कालेज बंद होने के साथ प्राचार्य के साथ साथ सभी प्रोफेसर गायब थे. जिससे हमलोगों का फार्म नहीं भराया है. छात्रों ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने के साथ प्राचार्य पर कार्रवावाई की मांग कुलपति से किया है. नगर के हरिराम कॉलेज के प्राचार्य रामानंद राम के प्रति कॉलेज के प्रोफेसरों में आक्रोश बना हुआ है आये दिन कॉलेज में मारपीट की घटना बढ़ने से पठन पाठन बाधित हो गया है. गुरुवार की संध्या में उपस्थिति पंजी में डिपार्चर भरने गये प्रोफेसर नरेश कुमार को प्राचार्य सहित तीन चार अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. बतौर प्रोफेसर प्राचार्य ने पिस्टल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी.घायल प्रोफेसर ने थाना में प्राचार्य सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. प्रोफेसर के अनुसार उपस्थिति पंजी में डिपार्चर भरने के लिए पहली मंजिल पर जा रहा था. उसी दौरान प्राचार्य ने सीढ़ी से धक्का दे दिया. उसके बाद प्राचार्य सहित चार अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया. प्रोफेसर ने बताया है कि नौ अक्टूबर को भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी मामले में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस आवेदन मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >